Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरभोपालपटनम में गुरुपूर्णिमा पर शिक्षकों और पुजारी का हुआ सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं...

भोपालपटनम में गुरुपूर्णिमा पर शिक्षकों और पुजारी का हुआ सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन

मुर्गेश शेट्टी बीजापुर 10 जुलाई। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भोपालपटनम मंडल द्वारा नगर पंचायत भोपालपटनम एवं ग्राम पंचायत तीमेड में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिवमंदिर के पुजारी को श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री जी. सुधाकर, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री सुधाकर आनकारी, श्री पायाम नरसैया, शिक्षक श्री केपी विश्वनाथ तथा शिवमंदिर के पुजारी श्री वेदप्रकाश पाण्डे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह भोपालपटनम एवं तीमेड के शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश केतारप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीलम गणपत, जनपद सदस्या तनुजा कुमार, आर.टी.आई. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुर्गेश शेट्टी, मंडल महामंत्री गिरिजा शंकर तामडी, अरुण कुमार भगत, ग्राम पंचायत तीमेड की सरपंच लक्ष्मी वासम, उपसरपंच महेश रायपुर, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टी. गोवर्धन राव, वरिष्ठ ग्रामीण केजी लिंगैया, मंडल मंत्री पंच राजेंद्र केपी, तथा शंकर पुजारी सदाशिव दुर्गम सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

गुरुपूर्णिमा के इस विशेष दिन को गुरु सेवा और सम्मान के रूप में मनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img