Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुरभाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने किया सघन जनसंपर्क, जनता से संवाद...

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने किया सघन जनसंपर्क, जनता से संवाद कर,की भाजपा को विजयी बनाने की अपील

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड एवं महारानी वार्ड सहित कुल सात वार्डों में किया डोर-टू-डोर संपर्क

स्वच्छ शहर का सपना साकार करने सहयोग करें, जगदलपुर में बनायें ट्रिपल इंजन की सरकार – संजय पाण्डे

जगदलपुर। आगामी निकाय चुनाव के मतदान के लिये गिनती के चंद दिन ही शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर निगम जीतने के लिये प्रचार-प्रसार में समग्र ताकत लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने सोमवार को लालबाग स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना, शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं माता गुड़ी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया एवं शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नुक्कड़ सभाओं में सम्मिलित हुए। साथ ही निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने व जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने जनता के बीच पहुँच कर आग्रह किया।

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड एवं महारानी वार्ड सहित कुल 07 वार्डों में डोर-टू-डोर पहुँच कर लोगों से सीधा संपर्क किया और जीवंत संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में विजयी बनाने की अपील की।

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन-जन को मिला है। महतारी वंदन योजना एवं आमजन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्यान योजना जैसे अनेक काम जमीनी स्तर पर पूरे हुए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक साल में ही मोदी की गारंटी को पूरी गारंटी के साथ लगभग पूर्ण कर चुकी है।

श्री पाण्डे ने कहा कि प्रदेश के किसानों व तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया वायदा भाजपा सरकार ने तय समय में निभाया। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सम्मानीय माता, बहनों, बेटियों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये हर माह पहुँच रही है। भाजपा जनता जनार्दन से जो वादा करती है, उसे ज़िम्मेदारी से पूरा करती है।

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकसित भारत का सपना साकार कर रहे हैं। मौजूदा निकाय चुनाव में आमजन का एक-एक मत महत्वपूर्ण है। जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनायें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img