Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरगोदावरी उफान पर: बीजापुर-तेलंगाना संपर्क टूटा, NH -163 पर आवागमन बाधित

गोदावरी उफान पर: बीजापुर-तेलंगाना संपर्क टूटा, NH -163 पर आवागमन बाधित

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर 29 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित टेकलगुड़ा नाले की पुलिया पर लगभग चार फीट पानी बह रहा है, जिससे बीजापुर जिले का तेलंगाना से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

तेलंगाना को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-163 (भोपालपटनम-हैदराबाद मार्ग) पिछले एक सप्ताह से बार-बार जलमग्न हो रहा है। गोदावरी का जलस्तर लगातार घटने-बढ़ने के कारण आवागमन में बार-बार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि केवल यातायात ही नहीं, बल्कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के रामपुरम सीएफ कैंप के पास इंद्रावती नदी का पानी भी बार-बार सड़क पर चढ़ रहा है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है। गोदावरी और इंद्रावती, दोनों नदियों का जलस्तर दिन-रात बढ़ता-घटता रहता है, जिसके कारण एनएच-163 पूरी तरह बंद नहीं है,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img