Sunday, March 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमाकुमार लक्ष्मी नारायण देव हुए पंचतत्वों में विलीन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कुमार लक्ष्मी नारायण देव हुए पंचतत्वों में विलीन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री रामविचार, केदार सहित कई विधायक हुए शामिल

स्वेच्छा से क्षेत्र के लोगों ने बंद किया अपनी व्यवसायिक प्रतिष्ठान

सुकमा। ज्ञात हो कि दिनांक 17.1.2024 को श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव  का स्वर्गवास हो गया था, जिनकी अंतिम क्रिया आज दिनांक 18.1.2024 को उनके मूल ग्राम सुकमा में की गई। इस दुख की घड़ी में स्वेच्छा से क्षेत्र के लोगों ने बंद किया अपनी व्यवसायिक प्रतिष्ठान । अंतिम क्रिया के पश्चात आज लक्ष्मी नारायण पंचतत्वों में विलीन हो गए।

कुमार लक्ष्मी नारायण देव , करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव,  कुमार जयदेव व  किरण सिंह देव (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिता है ,और  विजित देव,  श्रृंगवेद देव,कुमारी राशि सिंह देव,श्रीमती आयुषी सिंह देव, श्रीमती प्रेरणा सिंह भदौरिया, श्रीमती दीक्षा सिंह के दादाजी रहे।

देव परिवार के दुख बाटने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम,केदार कश्यप, विधायकगण, पूर्व विधायकगण भाजपा व अन्न राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सैकडो जनता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img