Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरकांग्रेसी नेताओं द्वारा फोटो खिंचवाकर बच्चों की शिक्षा का किया गया राजनीतिक...

कांग्रेसी नेताओं द्वारा फोटो खिंचवाकर बच्चों की शिक्षा का किया गया राजनीतिक दुरुपयोग- भाजपा मंडल अध्यक्ष – राकेश केतारप

क्षेत्र में भृष्टाचार में महारथ हासिल करने वाले किस मुँह से स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं- केतारप

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर। भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत वरदली में प्राथमिक शाला भवन की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिसमें बच्चों को बिना छत वाले भवन में पढ़ते हुए दिखाया गया है। इस मामले को भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष के द्वारा एक टीम गठित कर मौके पर दौरा किया। और कांग्रेस के नेताओं द्वारा किये गए कृत्य पर गंभीर आपत्ति जताई है, और उन्होंने इस मामले पर एक बयान जारी किया है, भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं तीन बार के जिला पंचायत सदस्य बसंत राव टाटी द्वारा इस मुद्दे को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है। दरअसल, जिस स्कूल भवन की तस्वीरें वायरल की गई हैं, वह 4 महीने पहले आंधी-तूफान में उस भवन में 5 रूम है,जिसमें से 2 रूम क्षतिग्रस्त हो चुका हैं और वर्तमान में 3 रूम ठीक है, उसी में अब कक्षाएं सुरक्षित संचालित हो रही है, और सुसज्जित दूसरे रूम में की जा रही है, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

श्री केतारप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बसंत राव टाटी बच्चों को जानबूझकर उस क्षतिग्रस्त रूम में कुछ समय के लिए बैठाकर फोटोशूट करवाया, ताकि भाजपा सरकार और प्रशासन की छवि को धूमिल किया जा सके। इस कृत्य का उद्देश्य सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करना और राजनीतिक रोटियां सेंकना है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केतारप ने कहा कि बच्चों की शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना निंदनीय है। यह कार्य बच्चों और उनके अभिभावकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों तथा शिक्षकों से बातचीत की, तो स्पष्ट हुआ कि वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो रही है।

भाजपा इस प्रकार के भ्रामक प्रचार और झूठे दुष्प्रचार की निंदा करती है, और जनता से अपील करती है कि वे ऐसे प्रपंचों से सतर्क रहें। साथ ही प्रशासन से भी अनुरोध किया गया है कि इस प्रकार की झूठी खबर फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए।

टीम में भारतीय जनता पार्टी के भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष राकेश केतारप,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीलम गणपत,वेंकटेश्वर यालम, सचिन आत्रम शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img